फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जागेश्वरनाथ धाम पहुंचे आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। अयोध्या के हनुमंत पीठ के महंत आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण बृहस्पतिवार की शाम हेतिमपुर गांव स्थित जागेश्वरनाथ धाम पहुुंचे। उन्होंने बाबा के स्वयंभू शिवलिंग पर शीश नवाए। उनके साथ काशी के समाजसेवी डॉ. अवधेश दीक्षित व अन्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने पूजन कर देश में सुख-शांति का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने कहा कि महर्षि याज्ञवल्क्य की तपोभूमि में चंद्रप्रभा नदी के तट पर स्थित भगवान शिव के स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन पूजन से आत्मिक शांति मिली है। प्रकृति की गोद में स्थित इस जागृत शिवलिंग के महत्व को अयोध्या तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान डॉ. अवधेश दीक्षित, अभिषेक यादव, रामायणधर द्विवेदी, अमित राय, हरेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें