फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पूजन में सहजौर के जयप्रकाश त्रिपाठी रहे आचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अयोध्या में राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास भूमि पूजन में नगर से सटे सहजौर निवासी पंडित जयप्रकाश त्रिपाठी मुख्य आचार्य रहे। श्रीराम मंदिर निर्माण के शिलान्यास-पूजन में न सिर्फ आचार्य की भूमिका निभाई बल्कि इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बन पुनीत कार्य का हिस्सा बन गए। इस पावन कार्य में पंडित जयप्रकाश के शामिल होने से गांव सहित जिले के लोग खुुुुशी है।
विज्ञापन

सहजौर निवासी तीन भाईयों में सबसे छोटे जयप्रकाश वर्षों से कर्मकांड कराते आ रहे हैं। शुरूआती शिक्षा के बाद वे वाराणसी में कर्मकांड की शिक्षा लेने चले गए। जयप्रकाश ने यजुर्वेद, सामवेद और ऋग्वेद पर शोध किए। इसके लिए राज्यपाल के हाथों एवार्ड भी मिल चुका है। वर्ष 2000 में घातक फिल्म के दौरान जयप्रकाश ने यूनिट की पूजा अर्चना कराई थी। यही नहीं द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती भी इनके यजमान बने हैं। इनकी विद्वता की वजह से मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास पूजन के लिए विश्व हिंदू परिषद ने बीस दिन पूर्व जयप्रकाश त्रिपाठी को आमंत्रित किया। एक अगस्त को विद्वान जयप्रकाश अयोध्या के लिए रवाना हुए। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास कराया। इस उपलब्धि पर परिवार सहित गां केेे लोग खुशी से अल्हादित हैं। बड़े भाई सेवानिवृत्त शिक्षक और मझले भाई चिकित्सक अवधेश त्रिपाठी पूरे परिवार के साथ पूरे कार्यक्रम को लाइव देखा।
पीडीडीयू नगर। अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन की खुशी में बुधवार की शाम भारतीय जनता पार्टी चंदौली कार्यालय पर दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान बड़े पैमाने पर दीपक जलाई गई और इसके बाद आतिशबाजी जलाकर खुशिया मनाई और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया।
विज्ञापन

इस मौकेे पर जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि सदियों के इंतजार के बाद यह शुभ घड़ी आई है। आज पूरे देश के लोगों की जनआकांक्षाएं पूरी हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के विकास के साथ लोगों की जनआकांक्षाओं को पूरा करने में जुटे हैं। इस मौके पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिव शंकर सिंह पटेल, सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सूर्यमणि तिवारी, शशिशंकर सिंह, संतोष जयसवाल, अनुराग मौर्या, आलोक वरुण, रामचंद्र, अरविंद,जैनेंद्र कुमार, बाबू सेठ, छन्नू पटेल, मनोज पटेल, सिनोद पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें