पीडीडीयू नगर। बबुरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
नाबालिग को अकेली देखकर युवक उसके घर में घुस गया। उसे गंदी फिल्में दिखाकर दुष्कर्म किया। मंगलवार की शाम मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बबुरी थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बुधवार की दोपहर चंदौली के बैंक ऑफ इंडिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि शीघ्र विवेचना पूर्ण करते हुए आरोप पत्र न्यायालय में भेजा जाएगा।