फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: व्यापारी के बेटे के अपहरण का आरोपी 11 साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में ईनामिया बदमाश। स्रोत:-पुलिस
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। व्यापारी के बेटे का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में 11 साल से फरार आरोपी दिलीप कुमार सिंह को मुगलसराय पुलिस ने बिहार के दानापुर से गिरफ्तार किया है। चंदौली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर के मैनाताली निवासी पवन कुमार भारूका ने 16 जनवरी 2015 को मुगलसराय थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि उनका 24 वर्षीय बेटा पीयूष भारूका 13 जनवरी की सुबह सात बजे घर से निकला था लेकिन वापस नहीं आया। मानस नगर में केंद्रीय विद्यालय के गेट के पास उसकी स्कूटी लावारिस हालत में मिली थी। इसके बाद 16 जनवरी को पवन के मोबाइल फोन पर पीयूष के मोबाइल नंबर से फिरौती के लिए फोन आया। फोन करने वाले ने रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर पीयूष को जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर अपहृत पीयूष भारूका को सकुशल मुक्त करा लिया था। साथ ही घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले की विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था लेकिन आरोपी दिलीप कुमार सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। इसके बाद पुलिस ने उसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कोतवाली प्रभारी मुगलसराय विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस और सर्विलांस टीम ने 19 अगस्त को बिहार के दानापुर से आरोपी दिलीप कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र के बनखारा गांव का निवासी है।
विज्ञापन

इनसेट
पहले पकड़े जा चुके हैं पांच आरोपी
अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद तंजीम, निवासी नई बस्ती महमूदपुर, पीडीडीयू नगर, कमर रजा, निवासी लोहरा महमूदपुर, पीडीडीयू नगर, प्रमोद कुमार कुशवाहा निवासी सेंदुवारी, थाना जनदाहा, वैशाली (बिहार), दिलीप कुशवाहा उर्फ छोटू और रेनू सिंह, निवासी बनखड़ा, वैशाली (बिहार) को गिरफ्तार किया गया था। संवाद
विज्ञापन



............................................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें