कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन दोबारा बेचने के मामले में आरोपी सर्वेश कुमार शुक्ला निवासी गांधी, गोपीगंज को सिंहपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक विश्वज्योति राय ने बताया कि ज्ञानपुर कोतवाली के जोगिनका निवासी अक्षय कुमार सिंह ने 26 दिसंबर को 2023 को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गोपीगंज के गांधी गांव निवासी सर्वेश कुमार शुक्ला अपनी जमीन दो लाख रुपये में बैनामा किया था। बताया कि चेक उप निबंधक कार्यालय ज्ञानपुर में लेकर बैनामा करके उसी दिन कब्जा दखल भी दे दिया गया। आरोप लगाया कि सर्वेश ने उसी जमीन का कूट रचित दस्तावेज तैयार कर दोबारा नगीना पाल निवासी गांधी को दोबार बैनामा कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद