फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: घर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, जेवर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। थाने की पुलिस ने घर में चोरी के मामले में प्रकाश में आए आरोपी को शनिवार को महुजी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की एक जोड़ी पायल और एक बिछिया बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार रात सुढ़िया (सिसौड़ाकला) गांव निवासी ज्योति देवी के घर का जर्जर दरवाजा तोड़कर आरोपी अंदर घुसा था। उसने बक्सा तोड़कर पायल, बिछिया और एक हजार रुपये चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन

शोर मचाने पर आरोपी धान के खेत में भाग गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि वीरासराय गांव निवासी अनिल कुमार उर्फ मिथुन (20) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के जेवर बरामद किए। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें