फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सीमेंट गोदाम में हादसा, तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। भरखर काली मां मंदिर के पास स्थित एक सीमेंट गोदाम में बुधवार की देर शाम काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सीमेंट की बोरियां ढोते समय अचानक भारी बोरियां मजदूरों के ऊपर गिर पड़ीं, जिससे तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मुठानी गांव निवासी रामविलास राम और गुड्डु राम के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य मजदूर भी घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद साथियों ने सभी घायलों को मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें