फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों से लदा ट्रक नदी में पलटा, 16 पशु मरे

विज्ञापन
सैयदराजा के नौबतपुर में कर्मनाशा नदी में गिरा मवेशी लदा ट्रक। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
सैयदराजा। यूपी बिहार की सीमा पर नौबतपुर स्थित कर्मनाशा नदी पर बने अस्थायी पुल पर मवेशियों से लदा ट्रक नदी में गिर गया। हादसे में 16 पशुओं की मौत हो गयी। जबकि दो जीवित बच गए। घटना के बाद भाग रहे चालक सहित दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पशुओं और वाहन को कब्जे में ले लिया है। घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। पशुओं को प्रयागराज के फूलपुर से बिहार ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

बिहार बार्डर पर नौबतपुर के पास सैयदराजा पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि एक वाहन में पशुओं को लादकर बिहार भेजा जा रहा है। जानकारी पर पुलिस ने वाहन का पीछा किया। पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगे। पुलिस से बचने के चक्कर में चालक ने नौबतपुर में कर्मनाशा नदी पर बने अस्थायी पुल पर वाहन चढ़ा दिया। जबकि इस पुल पर आवागमन एनएचएआई ने जून में ही बंद कर दिया है। लेकिन पुल पर ‘आवगमन बन्द है’ का कोई बोर्ड नही लगा है। बारिश के चलते इस बंद पुल को बीच मे नदी के बहाव के लिए काट दिया गया। चालक जैसे ही पुल पर आगे बढ़ा आगे रास्ता ब्लॉक होने पर अचानक ब्रेक लगाया जिससे वाहन नदी में पलट गया। ऐसे में16 मवेशियों की मौत हो गई। पुलिस ने दो तस्करों प्रयागराज के रुद्रापुर सोरावं निवासी औरंगजेब और तालिब को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह प्रयागराज के फूलपुर से पशुओं को लेकर बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें