फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बाबा बालेश्वर मंदिर में उड़ा अबीर-गुलाल, मां पार्वती का गौना हुआ

विज्ञापन
नगर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के गवाना के दौरान सजाया गया प्रतिमा।आयोज - फोटो : 1
विज्ञापन
बलिया। नगर के बाबा बालेश्वर मंदिर में शुक्रवार की शाम रंगभरी एकादशी पर अबीर-गुलाल उड़ा। वहीं, सुबह माता गौरी के गौने की रस्म अदा की गई। काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु उत्साह व उमंग के साथ होली खेले।
विज्ञापन

प्रबंधक अजय कुमार चौधरी उर्फ डब्लू ने बताया कि सुबह के समय पहले बाबा भोलेनाथ व माता का शृंगार किया गया। इसके बाद विविध प्रकार के मिठाई लड्डू, गाजा, खाजा, तरह-तरह के फल सेब, संतरा, अनार, केला आदि मेवा मिष्ठान मां पार्वती व भोलेनाथ को अर्पित किया गया। वहीं साड़ी, कपड़ा, बर्तन, बक्सा, घड़ी, चूड़ी, बिंदी आदि शृंगार का सामान मां को चढ़ाया गया। इसके साथ ही मंगल गीतों संग विधि-विधान से मां व भोले बाबा का पूजन अर्चन गौना किया गया।
रंगभरी एकादशी पर शाम को सबसे पहले भोलेनाथ व अन्य देवी-देवताओं को अबीर-गुलाल, तरह-तरह के फूल अर्पित कर होली हुई। इसके बाद मंदिर परिसर में मौजूद सभी श्रद्धालुओं ने खूब अबीर उड़ाए। आपस में एक दूसरे को अबीर लगाकर व पुष्प वर्षा कर होली खेली। इसमें मटिहीं गांव के लोगों खूब फाग गीत सुनाकर बाबा की आराधना की, जिससे पूरा नगर भक्तिमय हो गया था। मंदिर को लाइटों से सजाया गया था। श्रद्धा भाव से पहुंचे लोगों ने मंदिर में होली खेल बाबा भोलेनाथ व मां का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें