फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आरव क्रिकेट एकेडमी बनी बी डिवीजन लीग चैंपियन

विज्ञापन
10वीं बी डिवीजन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग की विजेता आरव क्रिकेट एकेडमी। स्रोत- एमसीए
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिर्जापुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर के क्रिकेट मैदान पर रविवार को 10वीं बी डिवीजन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें आरव क्रिकेट एकेडमी ने फ्यूचर स्टार क्रिकेट एकेडमी को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

मिर्जापुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विवेक दुबे ने बताया कि टॉस जीतकर आरव क्रिकेट एकेडमी ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्यूचर स्टार क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.5 ओवर में 151 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से महफूज ने 31, विवान ने 28, कुशाग्र ने 26, सात्विक ने 13 और जयेश ने 11 रन बनाए। आरव की ओर से अंकुर ने तीन, निखिल और हरिओम ने दो-दो, जबकि अंकुश और प्रियांश ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरव क्रिकेट एकेडमी ने 18.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 152 रन बना लिए और मुकाबला जीत लिया। अंकुर यादव ने 46 और अनुराग मौर्य ने 35 रन की पारी खेली। निखिल ने 14 रन का योगदान दिया। फ्यूचर स्टार की ओर से अभय सिंह ने चार और चेतन ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अनुराग मौर्य को मैन ऑफ द सीरीज, सुजीत पाल को बेस्ट बैट्समैन, अभय सिंह को बेस्ट बॉलर और अयांस टंडन को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया। अंकुर यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस दौरान डॉ. अभय मौर्य, अशोक चौरसिया, मंगल दास यादव, देवेंद्र पांडेय, रमेश दुबे, विनोद यादव, राजेश यादव आदि मौजूद रहे। अंपायर की भूमिका राजकुमार यादव और बृजेश यादव ने निभाई। अमर ज्योति विश्वकर्मा स्कोरर और लवकुश शुक्ला कमेंटेटर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें