फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ आप कार्यकताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के नई बस्ती ​स्थित एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। स्रोत:-जागरूक 
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती और बिजली दरों में की गई वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने नई बस्ती स्थित एक्सईएन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन विभाग के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष गुप्ता की मौजूदगी में पार्टी नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से परेशान है। एक ओर सरकार 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत यह है कि आम जनता को पर्याप्त बिजली तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। प्रदेश प्रवक्ता मनीष गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों का सबसे बड़ा खामियाजा गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्गीय परिवार भुगत रहे हैं। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर बिजली बिल के अधिभार में वृद्धि कर सरकार ने उनकी मुश्किले और बढ़ा दी है। इस दौरान प्रेम चौहान, वीरेंद्र यादव, भजनू राम, सिब्तुल्लाह, राज कुमार जायसवाल, अशोक यादव, छोटू यादव उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें