फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिजली कटौती के खिलाफ आप ने निकाला लालटेन जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आम आदमी पार्टी ने बिजली कटौती के विरोध में रविवार की दोपहर में लालटेन जुलूस निकाला। बिजली कटौती के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा। गर्मी में मृत लोगों के परिवार वालों को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

दोपहर में आम आदमी पार्टी के नेता सुभाष पार्क में एकत्र हुए। यहां जिलाध्यक्ष संतोष पाठक के नेतृत्व में हाथों में लालटेन लेकर जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड पर जीटीआर ब्रिज के समीप लाल बहादुर शास्त्री पार्क तक पहुंचे। यहां से वापस सुभाष पार्क पहुंच कर जुलूस को समाप्त किया।
समापन हुई सभा में जिलाध्यक्ष संतोष पाठक ने कहा कि प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। बिजली कटौती से आम जन जीवन बेहाल हो गया है। गर्मी की वजह से अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं। अकेले पूर्वांचल में सैकड़ों लोगों की मौतें हो चुकी हैं। उन्होंने गर्मी के कारण प्रदेश में जो मौतें हुई है उन मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बिजली विभाग में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने की भी मांग की। कहा कि उत्तर प्रदेश में 27000 मेगावाट बिजली की जरूरत है और मात्र चार हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। 23 हजार मेगावाट बिजली बाहर से खरीदी जा रही है। बिजली विभाग में वर्तमान में एक लाख कर्मचारियों की जरूरत है लेकिन मात्र 34 हजार कर्मचारी बिजली विभाग में कार्यरत हैं। जुलूस में प्रवीण चौबे, ज्ञान पांडेय, मुख्तार राय,संतोष कुमार तिवारी, वीरेंद्र कुमार यादव, प्रवीण तिवारी, लाल बिहारी चौबे, राजेश द्विवेदी उर्फ मुन्नू गुरु, सैयद अब्दुल्ला, संदीप सिंह, रिजवान अहमद, विवेक शर्मा, रमेश यादव, पवन चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें