पड़ाव-भूपौली मार्ग मरम्मत के लिए आम आदमी पार्टी का अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा।
आज
मौक पर एसडीएम पहुुंचे और अनशनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन
अनशनकारी नहीं माने।
अनशनकारियों ने डीएम से आश्वासन की मांग की। इस पर
एसडीएम बैरंग वापस लौटे। वहीं विभिन्न संगठनों के यहां पहुंचने का सिलसिला
जारी रहा।
आठवें दिन रिजवान अहमद, राकेश पांडेय और कला प्रसाद सोनकर
को माला पहनाया गया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन जब
तक मांगे नहीं मानता है अनशन जारी रहेगा।
वहीं व्यापारिक प्रतिष्ठान, ठेला
संगठन, आटो यूनियन, नाई समाज, मजदूर यूनियन सहित विभिन्न गांव के लोगों
ने मौके पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। दोपहर में एसडीएम सदर गिरीश कुमार
अनशन स्थल पर पहुुंचे और समझाया कि रोड के लिए पैसा आवंटित हो गया है।
जल्दी ही काम लगा दिया जाएगा।
ऐसे में वे अपना अनशन समाप्त कर दें,
लेकिन अनशनकारियों ने डीएम से आश्वासन मांगा। कहा कि जब कि डीएम आश्वासन
नहीं देते अथवा काम शुरू नहीं होता अनशन जारी रहेगा।
इस पर एसडीएम बैरंग
वापस लौट गए। इस मौके पर नामवर यादव, राजेश यादव, महफूज, आशीष विश्वकर्मा,
डा. अनिल तिवारी, पंकज मिश्र, किरन, चंदा, प्रेमला, राज देवी, सौरभ,
नूरजहां, खुर्शीदा, दुर्गावती, बेबी, अनुज पाल, गोविंद उपाध्याय, सरोज
शर्मा आदि रहे।