फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेन में युवक की बिगड़ी तबीयत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पुणे से दानापुर जा रही दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के दिव्यांग कोच में युवक की तबियत खराब हो गई। यात्रियों की सूचना पर पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन के आने पर चिकित्सकों की टीम पहुंची औ जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी की सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

बिहार के बक्सर के धनसुई थाना अंतर्गत गौसेसी डेहरा गांव निवासी बबलू चौधरी (25) पुत्र कन्हैया चौधरी पुणे में निजी ठेकेदार के यहां मजदूरी का काम करता था। इस बीच उसकी तबियत खराब हो गई। ऐसे में वह पुणे -दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर बक्सर के लिए चला था। वह दिव्यांग कोच में सवार था। शनिवार की शाम उसकी तबियत खराब होने लगी। यात्रियों ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। कंट्रोल की सूचना पर आधी रात के वक्त लोको अस्पताल से चिकित्सकों की टीम पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन रात 12:230 बजे पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। यहां आते ही चिकित्सकों ने दिव्यांग कोच में पहुंच कर बबलू चौधरी के स्वास्थ्य की जांच की लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को ट्रेन से नीचे उतारा गया।
उसके पास मिले कागजात के आधार पर परिवार वालों को सूचित किया गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सोमवार को बबलू के परिवार के लोग स्टेशन पर पहुंच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके हवाले कर दिया गया। इस संबंध में जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बबलू के परिवार वालों के अनुसार उसकी तबियत पहले से खराब थी और यात्रा के दौरान उसकी मौत हो गई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें