फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास करने पर दोस्त ने की थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के यूरोपियन काॅलोनी स्थित निष्प्रोज्य आवास में युवक नवाब का शव मिलने के मामले में पुलिस ने शनिवार को हत्यारोपी राज जायसवाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि नवाब ने अपने दोस्त राज के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास किया था। इससे गुस्सा होकर राज ने ईंट से कूंचकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

23 सिंतबर को नगर के यूरोपियन काॅलोनी स्थित निष्प्राेज्य हो चुके एक रेलवे आवास में युवक की सड़ी गली लाश मिली थी। महाबलपुर गांव निवासी मो. खाजू ने शव की शिनाख्त अपने बड़े भाई नवाब उर्फ रिंकू(35) के रूप में की थी। मुगलसराय थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार वालों की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर पीडीडीयू नगर के चालीस फीड रोड निवासी राज जायसवाल पर हत्या का आरोप लगाया। परिवार वालों ने बताया कि नवाब किराये पर ऑटो चलाता था और कई बार तीन से चार दिन तक घर ही नहीं आता था। बताया कि 20 सितंबर रात को नौ बजे घर से निकला था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी राज को शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि नवाब की शादी नहीं हुई थी और वह राज जायसवाल से अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। इससे क्षुब्ध होकर उसने ईंट से कूचकर नवाब की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें