फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 4.40 करोड़ से भरे जाएंगे 394 सड़कों के गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ओवरलोड वाहनों के संचालन और बारिश के कारण ध्वस्त हुईं सड़कों के दिन बहुरने वाले हैं। पीडब्ल्यूडी के निर्माण व प्रांतीय खंड की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की कार्ययोजना को शासन से मंजूरी मिल गई है। 4.40 करोड़ रुपये से जिले की 394 सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में सड़कों की मरम्मत का काम जल्द शुरू होगा। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने क्षतिग्रस्त सड़कों के साथ ओडीआर (अन्य जिलों को जोड़ने वाली सड़कों) की सूची शासन को भेजी थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। वहीं, विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी करा ली है। कार्ययोजना के अनुसार मुगलसराय, सकलडीहा व सैयदराजा विधानसभा की 290 सड़कों की ढ़ाई करोड़ और निर्माण खंड चंदौली, चकिया और शहाबगंज ब्लॉक की 104 सड़कों की एक करोड़ 90 लाख से मरम्मत कराई जाएगी।
इन सड़कों में भगवान तालाब से चिल्हारी-भैसउर मार्ग, कैली से सकलडीहा तहसील मार्ग, भुपौली हेड से सराय पकवान-दरियापुर-घरचित मार्ग, तुलसी आश्रम से धीना-जमानिया मार्ग, रमौली से प्रभुपुर-शहीद गांव मार्ग, अलीनगर-सकलडीहा संपर्क मार्ग, अरंगी-बहोरा मार्ग, हिंगुतर-नादी से रामगढ़-गुरेरा मार्ग और धानापुर-महुंजी मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा जिले की 351 सड़कों को भी गड्ढामुक्त करने की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके अलावा चकिया, शहाबगंज व नौगढ़ ब्लॉक की 225 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इनमें प्रमुख रूप से चंदौली-चकिया मार्ग, लेवा-इलिया मार्ग, सैदूपुर-पहाड़पुर मार्ग, जमसोत-नौगढ़ बांध-गहिला-सुखदेवपुर मार्ग और सिकंदरपुर-शेरवा मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन


कोट.......

सड़कों को गड्ढामुक्त करने की कार्ययोजना को शासन की मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अक्टूबर के पहले हफ्ते से सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा। - राजेश कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें