डा. रितेश सिंह
- फोटो : CHANDAULI
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के जीवधीपुर गांव के समीप शनिवार को दिन में लगभग ढाई बजे नेशनल हाईवे पर बाइक व ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार नीरज सिंह (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में लोगों ने उसे उपचार के लिए रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। नीरज वाराणसी स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती बीमार मां को खिचड़ी देकर वापस लौट रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीएचयू भेज दिया। युवक हेलमेट पहने हुए था।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी निवासी रेलकर्मी संजय सिंह की पत्नी वाराणसी स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती में है। संजय को तीन संतानों में सबसे नीरज बड़ा था। शनिवार को उनका बड़ा पुत्र नीरज सिंह (30) अपनी मां को खिचड़ी देने देने वाराणसी गया हुआ था। मां को खिचड़ी देने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही वह जीवधीपुर गांव के समीप पहुंचा कि तभी सामने से आ रहे एक ऑटो से उसकी टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे जफरपुर पुलिस चौकी प्रभारी अतुल प्रजापति ने घायलावस्था में उसे रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया। रामनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही अलीनगर पुलिस बाइक व ऑटो को कब्जे में लेकर थाने ले आई।