फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पत्नी को अस्पताल में खाना पहुंचाकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। चकिया-अहरौरा मार्ग पर डोडापुर गांव के पास वाहन की चपेट में आने से बलिया खुर्द गांव निवासी मदन भारती (28) की मौत हो गई। वे एक निजी अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी और मां को खाना पहुंचाकर घर लौट रहे थे। उनकी पत्नी ने 10 दिन पहले जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बलिया खुर्द गांव के रहने वाले मदन भारती की पत्नी खुशबू ने 10 दिन पहले निजी अस्पताल में जुड़वा बच्चियां को जन्म दिया है। पत्नी अभी अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार को मदन अपनी पत्नी और मां के लिए भोजन लेकर अस्पताल गए थे। भोजन देने के बाद वे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में डोडापुर गांव के समीप किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में हेलमेट नहीं पहनने के चलते उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही ग्राम प्रधान प्रवीण कुशवाहा, पूर्व प्रधान कमलेशपति कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव सहित तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें