फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बी फार्मा की तैयारी कर रहा युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। लालपुर गांव में शनिवार को सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक घर में छत पर सरिया रख रहा था। हाईटेंशन तार मकान के पास से गुजरा था। कई बार तार हटाने की मांग की गई, लेकिन विद्युत निगम ने तार नहीं हटाया। इस घटना से परिवार वालों और ग्रामीणों में विद्युत निगम के खिलाफ नाराजगी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लालपुर गांव निवासी नागेश्वर मौर्य मजदूरी व मकान बनाने का काम कर जीवन यापन करते हैं। उनके दो बेटों में सबसे बड़े शिवम मौर्य (20) शनिवार को सुबह दरवाजे के सामने लंबे समय से रखी सरिया को अपने घर की छत पर रखने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच लोहे की सरिया मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन तार से स्पर्श हो गई। इससे वे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। किसी तरह शिवम को तार से अलग कर परिजन संयुक्त जिला चिकित्सालय ले गए। चिकित्सालय के इमरजेंसी में तैनात डाॅ. निशांत उपाध्याय ने जांच कर शिवम को मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद उर्फ गुड्डू और अन्य ग्रामीणों का कहना था कि मकान बनने के बाद विद्युतीकरण के दौरान 11 हजार वोल्टेज का तार लगाया गया। उस दौरान तार को मकान से दूर हटाने के लिए विरोध भी किया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर, मकान से सटे हाईटेंशन तार को तत्काल हटाने व विद्युत निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर लोग आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना से पिता नागेश्वर मौर्य, मां फुलवंती देवी, बहन प्रीति, भाई सत्यम आदि रो-रोकर बेहाल रहे। शिवम बी फार्मा की तैयारी कर रहे थे। कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि पिता नागेश्वर मौर्य की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस संबंध में विद्युत निगम के एसडीओ संतोष कुमार का कहना है कि लालपुर गांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत होने की सूचना मिली है। मकान के पास से सर्वे कराकर बिजली का तार हटाने के लिए स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए है। स्टीमेट स्वीकृति होने और धनराशि उपलब्ध होते तार हटवाने का काम शुरू करा दिया जाएगा। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें