फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बलुआ गंगा घाट पर नहाने आए वाराणसी के युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। पश्चिम वाहिनी बलुआ गंगा घाट पर स्नान करने वाराणसी से आए युवक की सोमवार की सुबह गंगा में डूबने से मौत हो गई। पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों की मदद से उसका शव बाहर निकाला गया। उसके कपड़ों में मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान की गई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के चौबेपुर थाने के बर्थरा कला गांव निवासी पवन गुप्ता (38) कार से बलुआ गंगा घाट पर स्नान करने आए थे। उन्होंने अपनी कार पुल के बगल में खड़ी की और घाट पर पहुंच गए। डोमाने गंगा तट पर पहुंच कर वे स्नान करने लगे। उसी बीच पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए। उनके शोर मचाने पर घाट पर मछली पकड़ रहे मल्लाहों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गंगा में कूदकर पवन को बाहर निकाला। इस बीच पवन गुप्ता की गंगा में डूबने से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बलुआ थाने पहुंचे पवन के पिता दशरथ, पत्नी पूजा, पुत्र शिवम, पुत्री प्राची रो-रोकर बेहाल रहे। पोस्टमार्टम के बाद सरसौल घाट वाराणसी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बलुआ थानाध्यक्ष डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि गंगा में स्नान के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें