मोहनिया। दादर गांव के समीप नेशनल हाइवे पर बुधवार की सुबह तेज गति से जा रही स्काॅर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
शाहबाजपुर गांव निवासी दीपू यादव (18) अपने एक मित्र के साथ बाइक से मोहनिया जा रहे थे। दादर गांव के समीप तेज गति से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे मौके पर ही दीपू की मौत हो गई। साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।