फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेन में तबीयत बिगड़ने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में तबीयत बिगड़ने से युवक की मौत
विज्ञापन

चकिया। विकास खंड के पर्वतपुर गांव निवासी 26 वर्षीय अरविंद कुमार गोंड की ट्रेन में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह गुजरात के सूरत स्थित धागा प्लांट में कार्यरत था और बीमारी के कारण घर लौट रहा था।
जानकारी के अनुसार, यह घटना कटनी-मैहर स्टेशन के बीच ट्रेन में हुई। बताया गया कि स्टेशन पहुंचने के बाद अरविंद ने अपने साथी परमहंस से पानी मांगा। पानी पीने के तुरंत बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अरविंद की तबीयत पहले से ही खराब चल रही थी, जिसके चलते वह इलाज कराने और परिवार के पास लौटने के लिए घर आ रहा था। वह राम सजीवन प्रसाद गोंड का सबसे बड़ा पुत्र था। परिवार में तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि अरविंद परिवार का सहारा था। परिजनों ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि परिवार की आजीविका जारी रह सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें