फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छत से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। कोरमी गांव में शनिवार की रात छत से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजन इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी ले गए। जहां इलाज दौरान रविवार की सुबह करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोरमी गांव निवासी कत्तन बिंद का बेटा पीयूष बिंद (19) शनिवार की रात छत पर सो रहा था। देर रात वह छत से गिरकर गंभीर से घायल हो गया। उसे परिजन इलाज के लिए वाराणसी के बीएचयू ट्राॅमा सेंटर ले गए। जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पीयूष चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसका अंतिम संस्कार रविवार की देर शाम जमानिया के बड़ेसर गंगा घाट पर किया गया। मुखाग्नि पिता कत्तन बिंद ने दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष दयाराम गौतम का कहना है कि छत से गिरकर युवक की मौत होने की सूचना मिली है। परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी थी। परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें