फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शौच कर लौटते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
चंदौली के हिनौता के समीप रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत के बाद जुटी भीड़। स्रोत:  जागरूक पाठक - फोटो : Archive
विज्ञापन
चंदौली। पं. दीनदयाल उपाध्याय गया रेलवे रूट पर हिनौता गांव के समीप रविवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक घर से शौच के लिए निकला और रेलवे ट्रैक पार कर वापस आ रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं युवक की मौत से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। चंदौली सदर कोतवाली के हिनौता गांव निवासी आनंद कुमार (22) चंदौली कचहरी में टाइपिंग का काम करता था। सोमवार की सुबह वह घर से शौच के लिए निकला था। सुबह आठ बजे आनंद कुमार रेलवे ट्रैक पार करने लगे। इसी बीच पोल संख्या 660/एफ और 34 एफ के बीच में ट्रेन आ गई। आनंद ट्रेन को नहीं देख सका और ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने परिवार वालों को और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं युवक की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। इस संबंध में सदर कोतवाली प्रभारी विंध्यवासिनी पांडेय ने बताया कि सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें