फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 गांवों को बड़ी राहत : 20 करोड़ से चमकेंगी सकलडीहा की 5 खस्ताहाल सड़कें

विज्ञापन
चहनिया क्षेत्र में नव निर्मित नादी रामगढ़ मार्ग। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सकलडीहा क्षेत्र के ग्रामीणों को जल्द ही जर्जर सड़कों और जानलेवा गड्ढों से स्थायी निजात मिलने वाली है। क्षेत्र के हिंगुतर-नादी-रामगढ़-गुरेरा-दरियापुर मार्ग का 19 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की इस पहल से क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों के लोगों का सफर आसान और सुरक्षित हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की कार्ययोजना के तहत क्षेत्र की 5 प्रमुख सड़कों के शेष बचे हिस्सों को आपस में जोड़ा और सुधारा जा रहा है। कुल 19 किलोमीटर लंबी इन सड़कों पर काम प्रगति पर है।नादी से रामगढ़ मार्ग और रामगढ़ से दरियापुर मार्ग का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सहेपुर से निधौरा मार्ग का निर्माण कार्य तेज हो गया है। हिंगुतर से नादी मार्ग के 4 किलोमीटर रामगढ़ से गुरेरा मार्ग के 5 किलोमीटर हिस्से पर काम चल रहा है। ये सभी ग्रामीण सड़कें पिछले 10 वर्षों से बेहद बदहाल स्थिति में थीं। सड़क की गिट्टियां पूरी तरह उखड़ चुकी थीं और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए थे। इसके कारण आए दिन बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे थे। मानसून के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से पैदल चलना भी दूभर हो जाता था। ग्रामीण लंबे समय से इन सड़कों को चौड़ा और मजबूत करने की मांग कर रहे थे। जनता की बेहद जरूरी मांग को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। सरकार से बजट और मंजूरी मिलते ही धरातल पर काम शुरू करा दिया गया है, जिससे अब ग्रामीणों में भारी उत्साह है। पहले बनी पांचों सड़कों की चौड़ाई मात्र तीन मीटर थी। समय बीतने के साथ सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ी तो राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होने लगी। इस परेशानी को दूर करने के लिए सड़कों की चौड़ाई तीन से बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर की जा रही है। चौड़ाई बढ़ जाने से सड़कों पर ट्रैक्टरों और कार-जीप के निकलने में आ रही परेशानी समाप्त हो जाएगी। इन पांच सड़कों के बन जाने से नादी, निधौरा, सैफपुर, सहेपुर, करी, बूढ़ेपुर, नौघरा, दिया, प्रसहटा, रामगढ़, दरियापुर, गुरेरा व बैराठ सहित आसपास के करीब 50 गांव के ग्रामीणों को आवागमन में लाभ मिलेगा। सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों में हर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें