मोहनिया। भगवानपुर थाना क्षेत्र के पढ़ौती गांव के समीप स्वर्ण नदी में सोमवार की दोपहर चरावाहे कन्हैया यादव (22) की नदी में डूबकर मौत हो गई। वह अपने पशुओं को वापस लेकर गांव लौट रहा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल के लिए भेज दिया।
चैनपुर थाना क्षेत्र के डूमर कौन गांव निवासी कन्हैया यादव (22) पुत्र स्व. बाबूलाल यादव अपने सोमवार को अपने पशुओं को वापस लेकर गांव लौट रहा था। इस दौरान मार्ग में पड़ने वाली स्वर्ण नदी को पार कर रहा था कि तभी वह नदी में डूबने लगा। युवक को डूबता देख उसके बड़े पिता ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। नदी में तेज बहाव होने की वजह से वह डूब गया। सूचना पाकर पहुंचे भगवानपुर के थाना प्रभारी व अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों के प्रयास से दो घंटे बाद कन्हैया का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ के लिए भेज दिया।