फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फर्श पर सो रही महिला की सर्पदंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी। हसनपुर कम्हरिया गांव में बुधवार की रात एक घर में फर्श पर सो रही महिला को सांप ने डस लिया। इसके बाद महिला चीखने चिल्लाने लगी। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी फुलेंदर बिंद की पत्नी सरिता हमेशा की तरह बुधवार की रात अपने कमरे में फर्श पर बिछे बिस्तर पर सो रही थीं। देर रात सरिता अचानक जोर-जोर से दर्द से चिल्लाने लगीं। आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे।परिजनों ने जब उनके शरीर पर निशान देखे तो उन्हें शक हुआ कि सरिता को किसी सांप ने डस लिया है। वे उन्हें लेकर पास के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बबुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी सूय प्रताप मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें