फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत पीडीडीयू नगर स्थित राजकीय महिला अस्पताल में शुक्रवार को प्रसव के बाद महिला को रक्तस्राव होने लगा। चिकित्सकों के प्रयास के बाद भी महिला की प्रसव के एक घंटे के भीतर मौत हो गई। इससे नाराज होकर परिवार वालों ने हो हल्ला किया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के हरिशंकरपुर गांव निवासी इरशाद की पत्नी शब्बो (30) को देर रात को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने गांव महिला को राजकीय महिला अस्पताल पर ले गए। यहां महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद महिला को रक्तस्राव तेज हो गया। इस दशा में स्वास्थ्य कर्मी घबरा गए. स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित चिकित्सक ने दवा दी लेकिन हालत गंभीर होती गई। लगभग एक घंटे बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से नाराज परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हो हल्ला शुरू कर दिया। महिला के तीन बच्चे हैं। हो हल्ला की सूचना के बाद मुगलसराय कोतवाल पुलिस टीम के साथ अस्पताल परिसर में पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल गगनराज सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें