फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: काम से लौट रहे मजदूरों की बाइक में ट्रेलर ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। बसंतू की मड़ई गांव के समीप मंगलवार की देर रात ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक घायल को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। दूसरे मजदूर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के बसनी गांव निवासी नंदू चौहान के बेटे सोनू चौहान (21) अपने मित्र बिछिया गांव निवासी संदीप गोंड (22) के साथ जीवनाथपुर एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते थे। मंगलवार की रात काम से छुट्टी होने के बाद दोनों एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर बाइक में बसंतू की मड़ई गांव के समीप पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दोनों लोग नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हाे गए। घटना के बाद जब तक लोग जुटते, ट्रेलर चालक वाहन लेकर वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने सोनू चौहान को ट्रॉमा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, इस बीच रास्ते में उनकी मौत गई। मौत के बाद बीएचयू वाराणसी में ही उनका पोस्टमार्टम कराया गया। उधर, संदीप गोंड का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति जख्मी हुआ है। पुलिस बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें