मोहनिया। भभुआ सदर थाना क्षेत्र के दतियांव गांव में सुबह एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भाग रहे उचक्के को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान दतियांव गांव निवासी हेम सिंह के पुत्र मंगरु के रूप में हुई है। पीड़िता प्रभावती देवी (74) ने थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब पांच बजे जैसे ही वह दरवाजा खोलने गईं, तभी आरोपी दरवाजे पर खड़ा मिला। पूछने पर उसने उनका मुंह दबा दिया और गले में पहनी एक भर सोने की चेन छीनकर भाग निकला। थानाध्यक्ष आलोक ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।