फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: टैंकर और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, चालक केबिन में बुरी तरह फंसा; जेसीबी की मदद से निकाला बाहर

Sun, 22 Feb 2026 12:50 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
विज्ञापन
Chandauli Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के कोरी गांव स्थित रिंग रोड पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें टैंकर और पिकअप की आमने-सामने टक्कर के बाद पिकअप चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन की मदद से चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


झांसी के चित्रकूट निवासी शत्रुघ्न सिंह (35 वर्ष) पिकअप पर मुजफ्फरपुर से प्लाईवुड लादकर वाराणसी की ओर जा रहा था। इसी बीच अलीनगर निवासी डब्लू चौहान (34 वर्ष) तेल खाली कराकर आज़मगढ़ से अपने डिपो अलीनगर लौट रहा था। दोनों वाहन जब कोरी गांव के पास रिंग रोड के ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी आमने-सामने की तेज भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।

हादसे में टैंकर चालक और खलासी शिव कुमार (35 वर्ष) भी आंशिक रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन से काट-छांट कर पिकअप चालक को किसी तरह बाहर निकाला। तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक का इलाज जारी है। टैंकर चालक और खलासी को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें