फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पैर फिसलने से तालाब में डूबा छात्र, हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। खडेहरा गांव में रविवार की दोपहर तालाब में पैर फिसलकर डूबने से 15 वर्षीय कक्षा छह के छात्र की मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में तालाब से निकालकर छात्र को सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। देर शाम बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


गांव निवासी सुरेश राम से तीन बेटे सूरज, कल्लन, राजा और एक पुत्री ज्योति हैं। 15 वर्षीय सूरज कक्षा छह का छात्र था। वह दोपहर में गांव के सिवान में गया था। बताया जाता है कि रास्ते में वह तालाब के पास पहुंचा। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। पास में बत्तख चरा रहे लोगों ने देखा तो उसे किसी तरह निकाला। परिजन और ग्रामीण छात्र को आनन-फानन में सकलडीहा सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाॅ डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता सुरेश चेन्नई में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। छात्र की मौत के बाद मां अनीता बेटे का शव देख बेसुध हो जा रही थीं। भाई कल्लन, राजा और ज्योति और दादा मुन्ना राम का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें