फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गांधीनगर-चैनपुरवा से पालपुर के बीच लघु सेतु बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/इलिया। चकिया विधानसभा क्षेत्र के गांधीनगर-चैनपुरवा से पालपुर गांव के बीच नहर पर लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। इसके बनने से क्षेत्र के करीब 20 गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड ने 80 लाख रुपये की कार्ययोजना शासन को भेजी है।
विज्ञापन


पहाड़ी अंचल के लोगों को नहर पर पुल नहीं होने के कारण कच्चे रास्ते से करीब पांच किलोमीटर का चक्कर लगाकर शहाबगंज ब्लॉक पहुंचना पड़ता है। क्षेत्र की सड़क भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त है और उसमें गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से परेशानी और बढ़ जाती है। इससे ग्रामीणों को ब्लॉक और बाजार आने-जाने में अधिक समय लगता है। इसलिए ग्रामीण लंबे समय से गांधीनगर-चैनपुरवा से पालपुर के बीच पुलिया या लघु सेतु के निर्माण की मांग कर रहे थे।
लघु सेतु बनने के बाद गांधीनगर-चैनपुरवा और पालपुर के बीच सीधा संपर्क हो जाएगा। इससे आसपास के करीब 20 गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजना को मंजूरी मिलने और बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन




इनसेट.....

इन गांवों के लोगों को होगी सहूलियत

लघु सेतु बनने से मनकपड़ा, सैदूपुर, लेहरा, पड़रिया, बिशुनपुरा, शिवपुर, धनरिया, बयापुर सहित करीब 20 गांव के लोगों को शहाबगंज ब्लॉक और बाजार जाने-जाने में काफी सहूलियत होगी।

कोट......

गांधीनगर-चैनपुरवा से पालपुर के बीच लघु सेतु के निर्माण के लिए 80 लाख रुपये की कार्ययोजना भेजी गई है। शासन से स्वीकृति मिलने और बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - कृष्ण कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, निर्माण खंड, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें