फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बेकरी की दुकान में शार्ट सर्किट लगी आग, सामान जले

विज्ञापन
सैयदराजा के शास्त्रीनगर में दुकान में लगी आग से नष्ट सामान। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
सैयदराजा। नगर पंचायत सैयदराजा के वार्ड नं-2 शास्त्रीनगर में बेकरी जनरल स्टोर की दुकान में शनिवार को सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे लाखों के सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

मनोज चौरसिया की बेकरी की दुकान भतीजा मोड़ के पास है। परिवार के लोग दुकान बंद घर के अंदर सोने चले गए, शनिवार की सुबह 5 बजे स्विच बोर्ड में शाॅर्ट सर्किट होने पर भीषण आग लग गई, जिसमे दुकान में रखे काॅस्मेटिक की सामान, बेकरी, फ्रीजर सहित कई सामान जल गए। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। अगल बगल के लोगो ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।
आधे घंटे बाद पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। तब तक सामान जल चुके थे। कोतवाल बिंदेश्वरी पांडेय ने बताया की दुकान में बिजली के बोर्ड में शाॅर्ट सर्किट से आग लगी थी। इसकी सूचना दुकान के मालिक ने दी थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें