फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कंजेहरा नहर-काली मंदिर संपर्क मार्ग पर बनेगी सड़क

विज्ञापन
कंदवा के कंजेहरा काली माता मंदिर जाने वाला कच्चा मार्ग। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सैयदराजा विधानसभा स्थित कंजेहरा नहर पुलिया से काली मंदिर संपर्क मार्ग पर पक्की सड़क बनाई जाएगी। एक किलोमीटर लंबा मार्ग कच्चा होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने सड़क बनाने के लिए 70 लाख रुपये की कार्ययोजना शासन को भेजी है। इससे क्षेत्र के पांच गांवों के लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन


खेतों के बीच बने कच्चे मार्ग से असना, कंजेहरा, नई बाजार समेत पांच से ज्यादा गांवों के लोग काली मंदिर जाते हैं। गर्मी में धूल उड़ने और बरसात में कीचड़ की समस्या से लोगों को परेशानी होती है। गांव के अनिल यादव, झम्मन गोंड, रणजीत सिंह यादव आदि ने सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह से पक्की सड़क बनवाने की मांग की थी। इस पर विधायक ने पीडब्ल्यूडी को सड़क की कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा था।
इसके बाद पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड से 70 लाख रुपये कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दी। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि कंजेहरा नहर पुलिया से काली माता मंदिर तक पक्की सड़क के निर्माण के लिए कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें