चंदौली। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच शुक्रवार को राहत भरी खबर आई। देर शाम मिली रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला, वहीं 14 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई।
शुक्रवार की देर शाम कोरोना की रिपोर्ट मिली। इसमें एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। संक्रमित व्यक्ति पड़ाव मढिया का रहने वाला है और किडनी की बीमारी से ग्रसित है। वह वाराणसी में डायलिसीस के लिए वाराणसी के एक निजि अस्पताल में जाता रहा। इसके घर वालों का फुटपाथ पर फेरी से संबंधित व्यवसाय भी है। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रहीं है। दूसरी तरफ ईएसआईसी हास्पिटल वाराणसी में जिले के 14 कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई। उन्हें होम क्वारन्टीन की सलाह दी गई। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 120 हो गई। इसमें 59 एक्टिव केस है जबकि 60 व्यक्ति ठीक होकर घर जा चुके हैं। एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।