फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छोटी बहन की शादी में आई महिला का पर्स लेकर भागा नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित श्रीकृष्णा पैलेस में विवाह समारोह के दौरान पर्स चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार पर्स में लगभग दस लाख रुपये का मंगलसूत्र, मोबाइल और बीस हजार रुपये नकदी थी। शुक्रवार को पीड़ित की ओर से मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सात दिन के अंदर नाबालिगों की ओर से चोरी करने की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर के बनारसी जायसवाली की पुत्री की 10 फरवरी को नई बस्ती स्थित श्रीकृष्णा पैलेस में शादी थी। इसमें उनकी बड़ी बेटी नेहा अपने पति रमेश कुमार जायसवाल के साथ आई थी। स्टेज पर नेहा ने अपना पर्स कुर्सी पर रख दिया था। इसी दौरान एक नाबालिग बैग लेकर भाग गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैमरे में कैद है। इससे पहले 04 फरवरी को नगर के जीटी रोड पर सड़क किनारे काउंटर से भी एक नाबालिग रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गया था। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें