फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। स्थानीय मुख्य बाजार में मंगलवार की रात रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर दस अब्दुल कलाम नगर निवासी सरवन कुमार (45) बाजार आया था। रात नौ बजे वह पैदल ही घर जा रहा था। मुख्य बाजार में रेलवे फाटक बंद कर दिया गया है। हालांकि यहां ओवरब्रिज नहीं बनाया गया है। ऐसे में लोग बंद फाटक के बगल में छोड़े सकरे रास्ते से फाटक पार करते हैं। अब्दुल भी
फाटक के बगल से रेलवे लाइन पर चला गया और लाइन पार करने लगा। इसी बीच अप लाइन पर ट्रेन आ गई। ज़ब तक अब्दुल कुछ समझता वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही अब्दुल की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। वहीं मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें