फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बौद्ध महोत्सव में शिक्षा और संविधान की रक्षा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। घुरहूपुर की पहाड़ी स्थित बुद्ध की गुफा पर रविवार को बौद्ध महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने शिक्षा, सामाजिक समानता और संविधान की रक्षा पर जोर दिया। मुख्य अतिथि राॅबर्ट्सगंज के सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने बुद्ध की गुफा पर बड़ी लाइट लगवाने की घोषणा की।
विज्ञापन

सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि समाज और व्यक्ति के विकास के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण हथियार है। शिक्षित होकर ही समाज जागरूक और सशक्त बन सकता है।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके नेता झूठे वादों के सहारे सत्ता में आए हैं और संविधान बदलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से जागरूक रहने की अपील की।
महोत्सव में चकिया के पूर्व बसपा विधायक जितेंद्र कुमार, सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू, सुधाकर कुशवाहा, मुश्ताक अहमद, भंते चंदन, झारखंडे राजभर, अश्वनी सोनकर, दशरथ सोनकर, टोनी खरवार, धम्म ज्योति और धम्म चक्रधारी ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के करुणा, समानता, शांति और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद प्रकाश पांडेय ने की, जबकि संचालन श्रीकांत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें