फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डोमरी में शिव मंदिर निर्माण के लिए मेयर को साैंपा पत्रक

विज्ञापन
वाराणसी में महापौर अशोक तिवारी को मंदिर निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपते डोमरी गांव के ग्रामीण। स्र
विज्ञापन
गंगा की गोद से मछुआरों के जाल में मिले शिवलिंग के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ती जा रही है। डोमरी क्षेत्र में शिवलिंग स्थापित करने के बाद शुक्रवार को भी यहां जलाभिषेक के लिए लोगों का तांता लगा रहा। क्षेत्रीय लोगों का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को वाराणसी नगर निगम के मेयर अशोक कुमार तिवारी से मिला। उन्हें पत्रक सौंप कर सूजाबाद में भव्य शिव मंदिर निर्माण की मांग की। 5 जून को डोमरी क्षेत्र में गंगा नदी में मछली पकड़ने के दौरान मछुआरों के जाल में करीब दो क्विंटल का शिवलिंग मिला था। प्रतिनिधिमंडल में वार्ड संख्या 48 की पार्षद शांति देवी, श्रीप्रकाश पटेल, रमेंद्र सिंह, राकेश कुमार पासवान, बबलू सोनकर, विजय कुमार शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें