फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 8 साल की बच्ची को घर में खींच ले गया मैकेनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका अपनी साइकिल बनवाने गई थी। इस बीच सुनसान पाकर साइकिल मैकेनिक उसे अपने घर में खींच ले गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। बालिका की चीख-पुकार सुनकर वहां पहुंची उसकी चचेरी बहन ने उसे बचाकर घर पहुंचाया। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बालिका को मेडिकल के लिए महिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका साइकिल बनवाने युवक फुजैल खान के दुकान पर गई थी। इस बीच सुनसान पाकर वह उसे घर के अंदर ले जाकर छेड़खानी करने लगा। बालिका की आवाज सुनकर उधर से गुजर रही चचेरी बहन पहुंच गई। चचेरी बहन को देख आरोपी घबरा कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। उधर, पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आप बीती बताई। इसके बाद पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि नाबालिग से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें