फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: युवक के कटिया में फंसा इंसान का कटा हाथ,

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा के समीप नरायनपुर पंप कैनाल की मुख्य नहर में सोमवार की सुबह एक कटा हुआ मानव हाथ मिला। मछली पकड़ने गये लोगों की कटिया में यह हाथ फंस गया था। हाथ पर एक टैटू बना था, जिस पर हिंदी में मनीषा और अंग्रेजी के अक्षर में आर लिखा हुआ था। इस दाैरान काफी भीड़ लग गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई । माैके पर पहुंची पुलिस ने कटे हाथ को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। इस संबंध में पीडीडीयू नगर सीओ कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि हाथ पर टैटू बना है, जिसपर मनीषा और अंग्रेजी का आर अंकित मिला है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें