फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चालक की सर्तकता से बड़ा रेल हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को डाउन लाइन की पटरी टूट गई। इस दौरान वहां खड़ी मेमू ट्रेन के चालक की निगाह उस पर पड़ी तो उसने स्टेशन मास्टर और मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने ट्रैक की मरम्मत की। बक्सर-डीडीयू मेमू स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े बजे सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी। इस दौरान ट्रेन के चालक मिथिलेश कुमार इंजन से उतरे तो उनकी निगाह डाउन लाइन की टूटी पटरी पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी और अपने इंजन की इमरजेंसी लाइट जला दी। घटना की जानकारी से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने ट्रैक की मरम्मत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें