फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आज 795 नवसाक्षरों की होगी साक्षरता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत निरक्षरों और पढ़ाई छोड़ चुके वयस्कों की सीखने की क्षमता परखने के लिए रविवार को साक्षरता परीक्षा आयोजित होगी। बरहनी ब्लॉक के 105 परिषदीय विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में 795 नवसाक्षर शामिल होंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रश्नपत्र और जरूरी अभिलेख केंद्रों पर पहुंचा दिए गए हैं।
कम्हरिया, धीना, अरंगी, डिग्घी, मुहम्मदपुर, प्रीतमपुर सहित 105 परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा होगी। इसमें नवसाक्षरों की पठन, लेखन और गणितीय दक्षता का आकलन किया जाएगा। परीक्षा को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों पर परीक्षा सामग्री उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें