फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जेसीबी के धक्के से टूटा बिजली का पोल, 14 घंटे से ठप 70 गांवों की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
नियामताबाद में जेसीबी से टूटे  बिजली का खंभे को बदलने जाते कर्मचारी। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : Archive
विज्ञापन
नियामताबाद। क्षेत्र के बिलारीडीह एवं बरहुली विद्युत उपकेंद्रों को आपूर्ति देने वाली 33 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन का एक खंभा सिंचाई विभाग की जेसीबी मशीन की टक्कर से टूट गया। इसके चलते लगभग 70 गांवों की विद्युत आपूर्ति पिछले 14 घंटे से बाधित है। बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को उमस भरी रात जागकर बितानी पड़ी, वहीं पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। रविवार की देर रात करीब 12 बजे नरायनपुर पंप कैनाल की सिल्ट सफाई का कार्य चल रहा था। मिश्रपुरा गांव के समीप नहर किनारे स्थित 33 हजार वोल्ट विद्युत लाइन का खंभा जेसीबी मशीन की चपेट में आकर टूट गया। खंभा टूटते ही विद्युत आपूर्ति बंद हो गई और बिलारीडीह और बरहुली उपकेंद्रों से जुड़े लगभग 70 गांव अंधेरे में डूब गए। सोमवार सुबह विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त खंभे को हटाकर नया खंभा स्थापित करने का कार्य शुरू किया। विभागीय कर्मचारी युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटे रहे ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। इस संबंध में एसडीओ अमर सिंह पटेल ने बताया कि चंदौली से आने वाली 33 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन का एक खंभा मिश्रपुरा गांव के पास सिंचाई विभाग की जेसीबी के धक्के से टूट गया है। विभाग की टीम मौके पर मरम्मत कार्य कर रही है और शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें