फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पिस्टल की बट से सिर फोड़कर मुंशी से दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपये और सोने की चेन लूटी

विज्ञापन
नौगढ़ सीएचसी में भर्ती पिस्टल की बट से जख्मी पीड़ित मुंशी। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
नौगढ़ (चंदौली)। चकरघट्टा थानाक्षेत्र के नौगढ़-धनकुंवारी मार्ग पर सोमवार की दोपहर 12 बजे बदमाशों ने पिस्टल के बट से सिर फोड़कर मुंशी प्रदीप यादव से डेढ़ लाख रुपये और सोने की चेन लूट ली। चार बाइक से आए पांच बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। मुंशी ने सोमवार को पुलिया निर्माण में कार्य कर रहे मजदूरों की मजदूरी और पोकलेन में डीजल भराने के लिए नकदी रखी थी। घायल मुंशी का वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस जांच में जुटी है। चंदौली के रामपुरवा जगदीश सराय निवासी प्रदीप यादव पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार के मुंशी हैं। धनकुंवारी के महादेवा में पुलिया निर्माण के लिए मजदूरों को मजदूरी देने और पोकलेन में डीजल के लिए पैसे लेकर आए थे। सोमवार की दोपहर में चार बाइक पर पांच लोग पहुंचे और मुंशी पर हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले मुंशी की कनपटी पर पिस्टल सटाई और 50 लाख रुपये की मांग की। इससे इन्कार करने पर पिस्टल के बट से सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे मुंशी का सिर फूट गया और वह वहीं गिर गया। इसके बाद बदमाश मुंशी के पास रखे डेढ़ लाख रुपये और सोने की चेन लूटकर चंपत हो गए। सूचना पर चकरघट्टा की 112 पुलिस पहुंच गई और घायल मुंशी को सीएचसी में भर्ती कराया। इसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। चकरघट्टा थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पहुंच गई। मामले की जांच की जा रही है। रुपये और चेन छीनने का आरोप है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें