फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पुलिस मुठभेड़ में शनिवार की देर रात सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी हिस्ट्रीशीटर सुभाष सोनकर के पैर में गोली लग गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी भागने की फिराक में था। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई। एसपी ने आरोपी को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन

आरोप है कि बीते शुक्रवार को सुभाष सोनकर ने छह साल की बच्ची को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था। इसकी जानकारी शनिवार की दोपहर में बच्ची के परिजनों को तब हुई, जब उसकी तबीयत खराब हो गई। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बिसौरी के पास हाईवे पर जाम लगा दिया था। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच रात करीब ढाई बजे सूचना मिली कि सुभाष सोनकर अपने घर से सामान लेकर कहीं भागने की कोशिश में है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। कुछ देर बाद आरोपी बाइक से आते हुए दिखाई दिया। जब उसे रोका गया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी करके जवाबी फायरिंग की तो उसके पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ में घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर सीओ राजेश राय ने बताया कि घायल आरोपी के पास से एक तमंचा, एक गोली, एक बाइक और 350 रुपये नकद बरामद हुए हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ चंदौली के अलावा अन्य जिलों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें