फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पति, सास व ननद पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना गांव में विवाहिता के साथ दहेज के लिए मारपीट, प्रताड़ना और घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता नंदनी कुमारी ने पति समेत सास व ननद के खिलाफ चैनपुर थाने में लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी संयोग कुमार सुमन से हुई थी। शादी के बाद उसके दो बेटियां हुईं बड़ी चार वर्ष और छोटी दो वर्ष की है। आरोप है कि 27 दिसंबर की शाम दहेज को लेकर तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और जबरन घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और घरेलू हिंसा की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें