चकिया के विभूति नगर में दुकान में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : CHANDAULI
चकिया। स्थानीय क्रय-विक्रय सहकारी समिति में स्थित बबुरी के निवासी बड़ेलाल केशरी के रेडीमेड की बंद दुकान में सोमवार की दोपहर अज्ञात कारणो से आग लग गई। अगलगी से लाखों रुपये मूल्य का रेडीमेड कपड़े जलकर खाक हो गया।
बबुरी निवासी बड़ेलाल केशरी चकिया में क्रय-विक्रय समिति के सामने बनी दुकानों में किराए पर रेडीमेड कपड़े का व्यवसाय करते थे। सोमवार को दोपहर बंद दुकान से अचानक धुंआ निकलते देख पड़ोसी दुकानदारों ने पुलिस को सूचित किया तथा बंद दुकान का लोगो ने ताड़ा तोड़कर दुकान की आग बुझाने में लग गए। इसी दौरान सूचना मिलने पर अग्नि शमन की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई तथा घंटों प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। भुक्तभोगी दुकानदार बड़ेलाल केशरी ने बताया कि उसकी दुकान में आग लगने से नगदी सहित चार लाख रूपये के रेडीमेड कपड़े जलकर नष्ट हो गये। दुकान में आग लगने से दुकानदार का परिवार परेशानियों से घिर गया।