कमालपुर। स्थानीय कस्बा स्थित एक घर के कमरे में सोमवार की रात अंगीठी से निकली चिंगारी से आग लग गई। इससे घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भुक्तभोगी की आर्थिक सहायता करने की मांग की है।
गांव निवासी मुख्तार उर्फ पांचू के घर मे सोमवार की देर रात अंगीठी की चिंगारी से आग लग गई। इससे घर में रखे 25 हजार रुपये नगद सहित पलंग, बिस्तर, फ्रिज, पंखा, कूलर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। गृहस्वामी का परिवार नित्य की भांति रात को खाना खाने के बाद अलग-अलग कमरे में सोने चले गए। देर रात अंगीठी की चिंगारी से घर के एक कमरे में आग लग गई। इससे कमरे में रखी नगदी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। मंगलवार की सुबह नींद खुलने पर भुक्तभोगी को आग लगने की जानकारी हुई। कमरे का नजारा देख सभी सन्न रह गए।भाजपा नेता राजेश सिंह, दयाराम यादव, मुख्तार अंसारी आदि ने जिला प्रशासन से पीड़ित को सहायता दिलाने की मांग की है। संवाद